मजदूरी को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़े
रुद्रपुर। गांधी पार्क में मजदूरों और एक अन्य पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। मजदूरों का आरोप था कि मजदूरों से काम करवाया, लेकिन उनकी मजदूरी नहीं दी। बाजार पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि पार्क में विवाद होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो वहां पर कोई नहीं मिला। तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
