सड़क सुरक्षा सप्ताह: छात्र-छात्राओं ने ली यातायात नियमों का पालन करने की शपथ
ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। वक्ताओं ने छात्रों को यातयात नियमों के प्रति जागरूक किया। शुक्रवार को श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर के प्राचार्य गुलशन कुमार ढींगरा ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नाबालिगों को वाहन नहीं चलाना चाहिए। इसके अलावा वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए। शराब पीकर वाहन चलाना नियमों के विपरीत है। उन्होंने सीट बेल्ट का प्रयोग करने, उचित दूरी बनाकर वाहन चलाने, जेब्रा क्रॉसिग पर वाहन की गति धीमी करने व पैदल यात्रियों को चलने का अवसर देने आदि के प्रति जागरूक किया। मौके पर प्रो. हेमंत कुमार शुक्ला, सुषमा, शिवानी रतूड़ी, ईशा बिष्ट, आकाश पाल, आशी, राधा, सोनिका, रितिका, कामना जोशी, साधना उनियाल, ललित, नितेश राजभर, विवेक राजभर, काजल, सुनैना रावत, निजाम आलम, रितेश गुप्ता, पवन जाटव, अनुज आदि मौजूद रहे।
