सतीश अध्यक्ष व कमलेश महामंत्री बने
चम्पावत। चम्पावत के व्यापारी सतीश जोशी को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि कमलेश राय को महामंत्री मनोनीत किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की संस्तुति पर दोनों व्यापारियों का मनोनयन किया है। दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर चम्पावत व्यापार मंडल पदाधिकारियों और व्यापारियों ने खुशी जताई है।
