एलाउंसमेंट के माध्यम से बाजार बंद कराया

रुडकी

बाजार बंद होने का समय तय होने के बाद भगवानपुर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने एलाउंसमेंट के माध्यम से बाजार बंद कराया। साथ ही लोगों को मास्क व सोशल डिस्टनस का पालन करने की अपील भी की। शासन के आदेश पर आवश्यक सेवाओं को छोडक़र बाकी बाजार दो बजे बंद करने के आदेश दिए गए थे। भगवानपुर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने बुधवार को एलाउंसमेंट कर लोगों को 2 बजे तक बाजार खोले रखने की सूचना दी। साथ ही कहा कि अगर कोई व्यक्ति उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी शाहिद अली ने बताया कि सभी लोगों को सूचित किया गया हैं। 30 अप्रैल तक 2 बजे के बाद आवश्यक सेवाओं को छोड़ बाजार पूर्ण रुप से बंद रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *