असहाय महिला की मदद की  

चम्पावत। टनकपुर में गोविंद बल्लभ पंत वेलफेयर फाउंडेशन ने असहाय महिला की मदद की। फाउंडेशन ने महिला को 2100 रुपए की सहायता धनराशि दी। जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत ने बताया कि बीते कुछ दिनों पहले नायकगोठ निवासी खीमा देवी के पुत्री की बेंगलुरु में निर्मम हत्या कर दी गई थी। बताया कि असहाय गरीब महिला आर्थिक तंगी के चलते बेंगलुरु जाने में असमर्थ थी। इसी वजह से फाउंडेशन ने महिला की मदद की। यहां संरक्षक भुवन चंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष वसंत पुनेठा, सूरज भारद्वाज, हंसा जोशी, कल्पना चंद, बबीता गोस्वामी, संजय गर्ग, नवीन भट्ट, प्रीतम सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *