डायट ने बनाई वार्षिक कार्ययोजना

बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने वार्षिक कार्य योजना और अनुमोदित बजट के अनुसार कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। पांच से 11 दिसंबर तक विद्यालयों में गतिविधि सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
शनिवार को डायट प्राचार्य डॉ. एसएस धपोला ने कहा राजकीय इंटर कॉलेज कन्यालीकोट में पांच दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुराधा पाल करेंगी। इस दौरान अनुभव आधारित शिक्षण और अधिगम को समृद्ध करने के लिए विविध स्तरों पर कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा प्रथम चरण में एलायंस फॉर साइंस के तहत बच्चों के बीच अनुभव आधारित विज्ञान कार्यशाला, विज्ञानोत्सव का आयोजन होगा। यह गतिविधि पांच से आठ दिसंबर तक सुदूरवर्ती विद्यालय राइंका कन्यालीकोट, इंटर कॉलेज हरसिला, प्राथमिक विद्यालय चलकाना, बैसानी में होगा। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के न्यूनतम संबोधों पर बच्चे खेल-खेल मे विज्ञान मॉडल बनाएंगे। जिसमें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री का प्रयोग होगा। द्वितीय चरण में नौ दिसंबर को डाइट में जिला संदर्भ समूह सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों के साथ गतिविधियां आयोजित होगा। जिसमें मुख्यता प्लास्टिक की गेंद से ग्लोब निर्माण, मौसम चक्र में परिवर्तन के अलावा डीएलएड प्रशिक्षु के साथ गांधी जी की जीवनयात्रा कागज के गत्ते के प्रयोग से समझाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *