माध्यमिक विद्यालयों की खंड स्तरीय शीतकालीन प्रतियोगिता शुरू

रुद्रप्रयाग

अगस्त्यमुनि में माध्यमिक विद्यालयों की खंड स्तरीय शीतकालीन प्रतियोगिता शुरू हो गई। इस मौके पर उदघाटन करते हुए जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कण्डारी ने कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाते हैं। खेलों से शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने युवाओं को खेलों में भविष्य बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आज खेल से आजीविका भी जुड़ रही है। प्रतियोगिता में अण्डर-19 बालिका वर्ग की 800 मी दौड़ में चिए की दीया प्रथम, संध्या द्वितीय तथा राइका चोपता की खुशी तृतीय रही। बालक वर्ग में राइंका रूद्रप्रयाग के नितिन प्रथम, ग्वेफड़ के राहुल द्वित्ीय तथा घिमतोली के अनुज तृतीय रहे। अण्डर 17 बालिका वर्ग की 800 मी दौड़ में चिए की गीता प्रथम, राबाइका अगस्त्यमुनि की शिवानी द्वितीय तथा नन्दिता तृतीय रही। बालक वर्ग में चिए के अंकित रावत प्रथम, बरसूड़ी के सौरव द्वितीय तथा चोपता के गौरव तृतीय रहे। अण्डर-14 बालिका वर्ग में चिए की रिया प्रथम, कोठगी की अनुजा द्वितीय तथा मणिपुर की मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में राइका बीना के ऋषभ प्रथम, चोपता के समीर द्वितीय तथा चिए के आदित्य तृतीय रहे। प्रतियोगिता के संयोजक अटल उत्कृष्ट राइका अगस्त्यमुनि के प्रधानाचार्य हरेन्द्र बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया। ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक शिव सिंह नेगी ने दो दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता के संबंध में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम को सहसंयोजिका राबाइंका अगस्त्यमुनि की प्रधानाचार्या रागनी नेगी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व अतिथि द्वारा टीमों का निरीक्षण कर परिचय प्राप्त किया। जिसके बाद फील्ड मार्शल हरेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में हुए मार्चमास्ट की सलामी ली तथा झण्डारोहण किया गया। कार्यक्रम का संचालन राइंका अगस्त्यमुनि के वरिष्ठ प्रवक्ता सच्चिदानन्द सेमवाल ने किया। इस अवसरपर ब्लॉक सह क्रीड़ा समन्वयक विपिन रावत, नवेन्दु रावत, योगम्बर कण्डारी, अजयपाल रौतेला, कुलदीन नेगी, यामीन सिद्धिकी, मीना बिष्ट, रीना बागड़ी आदि का सहयोग रहा। जबकि उत्तम सिंह नेगी, देवेन्द्र कोटवाल, संजय सजवाण, विपिन रावत ने लेखा में सहयोग किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *