प्रेमनगर में बिजली समस्या को लेकर एसडीओ से मिले

 

देहरादून। प्रेमनगर में भाजपा प्रतिनिधिमंडल प्रेमनगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष भूषण भाटिया के नेतृत्व में मोहनपुर बिजलीघर में विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीओ शैलेंद्र कुमार से मिला और उनसे प्रेमनगर बाजार में हाईटेंशन विद्युत पोल को शिफ्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये पुराना पोल पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने हैं, विद्युत पोल नीचे से बिल्कुल सड़ चुका है और कभी भी गिर सकता है। सिर्फ तारों के सहारे अटका हुआ है। जिससे कभी भी जान माल की हानि हो सकती है। क्षेत्र के कुछ विद्युत पोलों में करंट आने की भी समस्या रखी गई। मौके पर जगदीश गिरोटी, विक्की खन्ना, रवि भाटिया, आलोक आहूजा, अर्जुन कोहली, राजेश भाटिया, रविंद्र सिंह, लालचंद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *