पुरस्कार हेतु 15 जनवरी तक जमा होंगे प्रपत्र

हल्द्वानी। शुक्रवार को विकास भवन 2022-23 के सत्त विकास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। सीडीओ ने बताया विभिन्न क्षेत्रों में सार्थक कार्य कर रहे व्यक्ति, संस्थान, आपदा, पर्यावरण, पेयजल, शिक्षा, स्वच्छता एवं समूह को एसडीजी गोलकीपर पुरस्कार के तहत सम्मानित किए जाने के लिए चयनित किया जाना है। जिसके जिए 15 जनवरी 2023 तक उक्त श्रेणियों के प्रपत्र सीडीओ कार्यालय भीमताल एवं अर्थ संख्याधिकारी कार्यालय में जमा कराने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *