सोशल बलूनी स्कूल ने जीता पहला मास्टर्स कप

 

देहरादून। प्रथम मास्टर्स कप (इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप-2022) सोशल बलूनी स्कूल के नाम रहा। बलूनी स्कूल ने फाइनल मुकाबले में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज को 18 रन से शिकस्त दी। देहरादून में रविवार को स्टार स्ट्राइकर क्रिकेट ग्राउंड में मास्टर कप का फाइनल खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बलूनी स्कूल ने निर्धारित ओवरों में 147 रन बनाए। बलूनी स्कूल की ओर से सचिन यादव ने सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम 129 रन पर ही आउट हो गई। टीम के लिए निस्चल ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश ममगाईं ने विजेता टीम को ट्रॉपी दी। मौके पर विजय नौटियाल, अर्पित पंजवानी, मनोज जखमोला, विनय मोहन थपलियाल, मुकुल चंचल, संदीप रावत, विनीत यादव, किरण सिंह, सुनिल चौहान, शीतल सिंह, अभिषेक टमटा, सागर बोरा, अमन बोरा, पिनाकी सेन, धनपाल खरोरा आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *