रेस्टोरेंट की बिल्डिंग की लिफ्ट तोड़ने के आरोपियों पर केस

 

देहरादून। रेस्टोरेंट में खाना खाकर जा रहे युवकों ने रेस्टोरेंट बिल्डिंग की लिफ्ट में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है इसमें लिफ्ट का सेंसर खराब हो गया। उसे ठीक कराने में आए खर्च की आरोपियों ने भरपाई नहीं की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि गीता बिष्ट निवासी मोहकमपुर, रिंग रोड पर छह नंबर पुलिया के पास रेस्टोरेंट चलाती हैं। आरोप है कि 21 नवंबर की गौरव पाल निवासी जैन प्लाट, साहिल खान निवासी एमडीडीए कॉलोनी, पारस दुसेजा निवासी बल्लूपुर चौक और नॉडी खान निवासी भगत सिंह कॉलोनी खाना खाने आए। जाते वक्त इन्होंने लिफ्ट में तोड़फोड़ की। इस दौरान लिफ्ट का सेंसर खराब हो गया। युवकों को वहीं रोक लिया गया। आरोप है कि इस दौरान गौरव और मौके पर पहुंची उसकी मां बीना रावत ने नुकसान की भरपाई की बात की। रेस्टोरेंट संचालक का कहना है कि नुकसान के रूप उन्होंने कांप्लेक्स मालिक को 49 हजार रुपये का भुगतान किया। आरोप है कि नुकसान की रकम मांगने पर बीना रावत धमकी दे रही हैं। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *