वेस्टीज हार्ट-टू-हार्ट फाउंडेशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

विकासनगर। डेंगू के मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के मद्देनजर वेस्टीज हार्ट-टू-हार्ट फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में रक्तदान करने पहुंचे लोगों ने साठ यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे कई लोगों को नईं जिंदगी मिलती है। विकासनगर ब्लॉक परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। विधायक चौहान ने कहा कि पहले कोरोना और अब डेंगू के प्रकोप ने लोगों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। कहा कि डेंगू लगातार पैर पसार रहा है, जिस पर काबू किया जाना जरूरी है। कहा कि स्वस्थ लोगों को अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करना चाहिए, जिससे लोगों की जिंदगी को बचाया जा सके। इस मौके पर आईएमए ब्लड बैंक देहरादून से आये डॉ. अनन्या, पीआरओ संजय रावत और स्टाफ नर्स रितु ने शिविर में आये रक्तदाताओं की मौके पर ही विभिन्न जांच के बाद रक्तदान करवाया गया। इस मौके पर लगभग 60 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में आए युवाओं में रक्तदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। शिविर में ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू, फाउंडेशन की ओर से अजय कुमार, विशंभर ठाकुर, अंजना राणा, अनिल डोगरा, आशीष कुमार, मेघा गुरुंग, रामदेव यादव, डेविड पार्कर, बालकृष्ण ठाकुर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *