530 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

बागेश्वर। एसओजी की टीम ने 530 ग्राम चरस के साथ रामनगर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। एसओजी प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि इन दिनों एसओजी और पुलिस मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार गश्त कर रही है। रविवार को भी टीम गश्त कर रही थी। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पकड़ने वाली टीम में राजेश भट्ट, रमेश गड़िया, संतोष राठौर, राजेंद्र कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *