भाजपा हवालबाग मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, जिला प्रभारी मंत्री ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

अल्मोड़ा।

भाजपा हवालबाग मंडल कार्यसमिति की बैठक आज कोसी में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन है कि आखिरी छोर के व्यक्ति तक विकास पहुंचे और भाजपा आखिरी छोर पर बैठे हुए व्यक्ति तक विकास और योजनाएं पहुंचाने को प्रयासरत है। भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और हर घर जल के नारे को चरितार्थ करते हुए आगे बढ़ रही है। भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है और सरकार ने किसानों को सम्मान निधि उनके खातों में पहुंचाई। भाजपा ने दूरस्थ क्षेत्रों में भी सडक़ें पहुंचाई।  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कार्यकर्ता ही समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करता है। कार्यकर्ता लोगों के बीच रहकर उनकी परेशानियां जाने और उनको दूर करने का प्रयास करे तथा साथ ही पार्टी को भी आगे बढ़ाएं। जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों की पीने के पानी के समस्याओं को दूर करने का कार्य किया। अस्पतालों में डॉक्टर की कमी थी जिसको भी भाजपा सरकार द्वारा दूर करने का कार्य किया गया। कोरोना संकटकाल में भाजपा कार्यकर्ता आगे आए और व्यक्तिगत स्तर से लेकर सरकार तक के सहयोग से लोगों को सहायता पहुंचाने में आगे रहे।  सांसद अजय टम्टा ने अपने संबोधित करते हुए कहा केंद्र सरकार ने दुश्मनों को भी बता दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के प्रतिनिधि हैं और आज हम सब से आंखें मिला कर बात करते हैं। केंद्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाई और वहां आतंकवाद पर रोक लगाई। कोरोना संकटकाल में देश ने अपनी वैक्सीन बनाई और दिसंबर तक पूरे देश में वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा है। जरूरतमंदों तक उनका योजनाओं का पैसा सीधे उनके बैंक खातों में सरकार के द्वारा पहुंचाया जा रहा है। आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा जैसी योजनाएं भी केंद्र सरकार ने दी।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अल्मोड़ा जिला प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए कार्य करने का समय 4 महीने का शेष बचा है, 4 महीनों में कार्यकर्ताओं ने सरकार की बात और योजनाएं जनता तक पहुंचानी हैं बूथ स्तर से कार्य करना है और उन्होंने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता इस नारे के साथ में चुनाव जीतना है। आज हमारी पार्टी के सांसद विधायक प्रतिनिधि सभी अच्छा कार्य कर रहे हैं और यह बात जनता तक पहुंचानी है सरकार जनता को खाद्यान्न दे रही है, सरकार में अटल उत्कृष्ट विद्यालय खोलें सरकार चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं सडक़ के क्षेत्र में विकास की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मदन बिष्ट द्वारा किया गया। मंडल कार्यसमिति की बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री मदन बिष्ट, ललित तड़ागी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कैलाश गोस्वामी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष भूपेन्द्र आर्या, महिला मोर्चा जिला मंत्री रेखा आर्या, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता जोशी, राजेन्द्र कनवाल, प्रमोद लोहनी, विपिन बिष्ट, हेम भंडारी, दिनेश जोशी, हितेश नेगी, भीम सिंह, गंगा सिंह, विनोद कनवाल, हीरा कनवाल, प्रकाश चंद्र जोशी, भगवान सिंह, भूपाल रॉयल, आनंद डंगवाल, लक्ष्मण सिंह लटवाल, पूरन राम, रोहित भोज, पान सिंह भोज, मोहन सिंह रावत, चंदन रावत, रवि नेगी, अर्जुन बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *