जल संस्थान कर्मचारी संघ के जीवन बने अध्यक्ष

 

हल्द्वानी। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ हल्द्वानी इकाई के चुनाव शुक्रवार को सरस मार्केट में हुए। चुनाव अधिकारी भुवन चंद्र सुनौरी की देखरेख में हुए चुनाव में अध्यक्ष सहित आठ पदों पर पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हुआ। इसमें जीवन सिंह चिलवाल अध्यक्ष, एलके पंत और जगदीश जोशी उपाध्यक्ष, रमेश बहादुर सचिव, भुवन चंद्र पांडे और कृपाल कार्की संयुक्त सचिव, भुवन भाष्कर कांडपाल और दीवान सिंह संगठन सचिव चुने गए। साथ ही गंगा सिंह खड़का प्रचार सचिव, राजाराम जेत्त और आलोक कुमार कार्यालय सचिव, पार्वती देवी, तारा देवी, पार्वती कफल्टिया, राम प्यारी और संगीता कार्यकारिणी सदस्य, कृष्णानंद कोषाध्यक्ष बनाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *