सफाई कर्मचारियों को 500 रुपये रोज वेतन मिले
हल्द्वानी। सीताबनी स्थित वाल्मीकि मंदिर को तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग को लेकर धरना 12वें दिन भी जारी रहा। नैनीताल रोड स्थित पार्क में धरने पर बैठे भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पदाधिकारियों ने सफाई कर्मियों को हर रोज 500 रुपये के अनुसार वेतन देने की मांग भी उठाई। एडवोकेट धरमवीर, प्रदीप पवार, कपिल वाल्मीकि, राकेश लाल, सोमनाथ वाल्मीकि, गुड्डू वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि, सोमपाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
