शरारती तत्वों ने मछली तालब को नुकसान पहुंचाया
नई टिहरी। जौनपुर ब्लाक के पर्यटक स्थल देवलसारी के समीप चहियाणा नामे तोक में मत्स्य विभाग द्वारा बनाया गया मछली तालब और मुर्गी फार्म को गुरुवार रात शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। क्षेपंस सुमन भारती ने बताया कि शरारती तत्वों ने तालब से मछली निकालने के प्रयास में तालब और पास बने स्वीमिंग पूल को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ थत्यूड़ थाने में तहरीर देते हुये तालाब को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
