धारी में बिना पंजीकरण चल रहे चार रिजॉर्ट सील

 

हल्द्वानी। धारी तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को क्षेत्र में बिना पंजीकरण के अवैध रूप से चल रिजॉर्ट, होटल और होम स्टे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की। चार रिजॉर्ट को सील कर दिया। साथ ही दस-दस हजार का जुर्माना वसूला गया। एक रिजॉर्ट में खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत किचन का संचालन न करने पर नोटिस जारी किया। एक रिसॉर्ट में कूड़े का निस्तारण सही नहीं मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से रिजॉर्ट और होटल कारोबारियों में खलबली मची रही। एसडीएम धारी योगेश सिंह मेहरा ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र के होम स्टे, गेस्ट हाउस व रिजॉर्ट एवं ऐसे आवासीय भवन‌ जिनका बिना पंजीकरण व्यवसायिक संचालन किया जा रहा है उनकी जांच की गई। इस दौरान तहसील चार रिजॉर्ट बिना पंजीकरण के संचालित मिले। चारों को सीज करते हुए दस-दस हजार का जुर्माना वसूला गया। खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत किचन का संचालन न करने पर उसे नोटिस जारी किया गया और सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा दिया है। जबकि एक अन्य रिजॉर्ट में कूड़ा प्रबंधन न मिलने पर जुर्माना किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *