सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर 145 का काटा चालान

देहरादून। नगर निगम की टीमों ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीमों ने 145 चालान किए, 29600 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। पॉलीथिन, थर्माकॉल के कप प्लेट समेत 41 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना ने बताया कि निगम के सफाई इंस्पेक्टरों की अगुवाई में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूक करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *