आपदा प्रभावित क्षेत्र में कार्यों में तेजी लाएं

देहरादून। एडीएम (वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा ने आपदाग्रस्त क्षेत्र ग्राम शेरकी का स्थलीय निरीक्षण किया। पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सिचाई विभाग, पीएमजीएसवाई की ओर से क्षेत्र में कराए जा रहे कार्यों में तेजी के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़ समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे। जिला शेरकीखाला मालदेवता-कुमाल्डा-कद्दूखाल रोड को जोड़ने का कार्य गतिमान है। जनपद में कुल 13 मोटर मार्ग बंद हैं, जिसमें तीन राज्य मार्ग, 9 ग्रामीण मार्ग समेत अन्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *