मल्ला निगलाट में पोषण माह मनाया

नैनीताल। आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला निगलाट में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमा मेहरा की ओर से पोषण माह का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने नन्हे बच्चों के प्रथम शिक्षक उनके माता-पिता को पोषण के 5 सूत्र बताए। हेमा ने बताया कि पोषण के 5 सूत्र हैं। जिनमें सुनहरे एक हजार दिन, पौष्टिक आहार, अनीमिया प्रबंधन, डायरिया रोकथाम एवं स्वच्छता शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान गीता मेहरा, नीलम आर्य समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *