भ्रष्टाचारियों के खिलाफ प्रदेश के युवा आगे आएं: ऐरी

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने भर्ती घपलों के खिलाफ प्रदेश के युवाओं से आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के भ्रष्ट तंत्र को उक्रांद जनता के सामने उजागर करेगी। भर्ती घपलों के विरोध में उक्रांद का पलटन बाजार के पास धरना शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष ऐरी दूसरे दिन भी इसमें शामिल हुए। इस दौरान पार्टी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष बीडी रतूड़ी ने बताया की पार्टी रविवार को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। उक्रांद नेता डीडी जोशी, कैलाश थपलियाल, राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए लोगों को आगे आना होगा, वरना प्रदेश में युवाओं को भविष्य चौपट हो जाएगा। मौके पर बीडी रतूड़ी, विजय बौडाई, किसन मेहता, राज नितिन रावत, संजीव भट्ट, अनिता असवाल, बहादुर सिंह रावत, जय प्रकाश उपाध्याय, कैलाश थपलियाल, दीपक भाकुनि, दिनेश रिखाड़ी, खिमानंद सती, मनोज मिश्रा, रतन सिंह राणा, एसएन विष्ट, पीएस मेहता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *