कथलौर सेंक्चुरी को टूरिस्ट के लिए खोलने की तैयारी

पठानकोट

 

भारत-पाक सीमा पर स्थित कथलौर सेंक्चुरी को टूरिस्टों के लिए खोलने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 1837 हेक्टेयर भूमि पर फैली इस सेंक्चुरी में एक करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें देश-विदेश की तर्ज पर पर्यटकों को लुभाने के लिए शानदार रंगरूप दिया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर इस पर काम शुरू कर दिया गया है, जिसके आगामी छह माह में पूरा होने की प्रबल संभावना है। वहीं इससे जिलेभर के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।
यह पहली बार है जब किसी सेंक्चुरी को टूरिस्टों के लिए खोलने की तैयारी की गई है। इससे पहले ऐसी किसी योजना के न बनने के पीछे सबसे बड़ा कारण वन्य जीव संपदा को डिस्टर्व न करना था। जिले में भी बनी इस योजना को बेहद प्रभावशाली ढंग से सिरे चढ़ाया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर वन्य जीव विभाग ने नियंत्रित टूरिज्म के लिए एसओपी स्टैंघ्र्ड्ड ओपरेटिग सिस्टम) तैयार किया गया है। इस सिस्टम के आधार पर एक नियंत्रित संख्या में ही टूरिस्ट सेंक्चुरी के भीतर जा सकेंगे। इसके साथ ही वन्य जीव संपदा टूरिस्टों के आवागमन के कारण प्रभावित न हों, इसके लिए खास तौर पर ध्यान रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *