मार्च में सबसे अधिक संकमित मिले, सैंपलिंग भी इसी महीने सबसे ज्यादा
पटियाला
जब से कोविड महामारी शुरू हुई तब से लेकर अब तक मार्च 2021 में सबसे ज्यादा सैंपल लिए गए हैं। इस महीने जिले में 70,994 सैंपल लिए हैं। अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक लिए लिए महीनावार सैंपलों और पाजिटिव मामलों की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. सतिदर सिंह ने बताया कि मार्च 2021 में सबसे अधिक 70,994 कोविड सैंपल लिए गए, जबकि इससे कम सितंबर 2020 में 68,947 सैंपल लिए थे। यदि पाजिटिव मामलों की बात करें तो अब तक सबसे अधिक पाजिटिव केस भी मार्च 2021 में ही सामने आए हैं, जिनकी संख्या 5272 है।
महीनावार कोविड सैंपल और पाजिटिव मामलों की संक्रमण दर अगस्त 2020 में सबसे अधिक रही जो कि 11.21 फीसद थी, जबकि सबसे कम संक्रमण दर मई 2020 में रही जोकि 1.14 फीसद थी। भले ही अक्टूबर 2020 से कोविड मामलों में गिरावट आनी शुरू हो गई थी, परंतु मार्च 2021 में एकदम मामले बढ़ने लगे जेकि चिंता की विषय है। उन्होंने कहा कि संक्रमितों की संख्या अगले कुछ दिनों तक बढ़ सकती है। इसलिए लोगों को इस बीमारी की गंभीरता को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करें। कोविड टीकाकरण से इस बीमारी से बचा जा सकता है। इसलिए 45 साल से अधिक उम्र के लोग टीका अवश्य लगाएं। सरकारी अस्पतालों में ये मुफ्त में लग रहा है।
