उक्रांद का धरना, सीएम धामी से की इस्तीफे की मांग

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने भर्ती घपलों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर धरना चौथे दिन भी जारी रखा। दल ने मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस्तीफे की मांग की है। घंटाघर के समीप गुरुवार को धरना स्थल पर आयोजित सभा में उक्रांद नेता सुलोचना इष्टवाल, दल के निवर्तमान महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, युवा प्रकोष्ठ के राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि भर्ती घपलों में अभी तक कई मंत्रियों के नाम उजागर हुए हैं। अब नया नाम अरविंद पांडे का भी जुड़ चुका है, जिन्होंने शिक्षा मंत्री रहते बिहार के अनेक लोगों को विभिन्न स्कूल में तैनाती दी, अपने रिश्तेदारों को नियुक्त किया। भर्ती घपलों में अभी तक जो तीस गिरफ्तारियां हुई हैं, उसे साफ है कि इसके पीछे कई कैबिनेट स्तर के मंत्री शामिल हैं। आरोप लगाया कि सफेदपोशों को बचाने के चक्कर में धामी सरकार पूर्ण रूप से दबाव में कार्य कर रही है। मौके पर उतरा पंत बहुगुणा, मंजू रावत, प्रीति रावत, प्रमिला रावत, मीनाक्षी, शकुंतला रावत, रंजना नेगी, मीना थपलियाल, रोशनी रावत, रेनु नवानी, हेमलता कुकरेती, पुष्पा जखमोला, कुष्मा देवी, अनुपम खत्री, टीकम राठौर, दीपक रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *