डीएम सोनिका ने किया उपाध्यक्ष एमडीडीए का कार्यभार ग्रहण

देहरादून। डीएम सोनिका ने उपाध्यक्ष एमडीडीए का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने एमडीडीए कार्यालय में विभिन्न पटलों का भी निरीक्षण किया। उत्तराखण्ड हाउसिंग एण्ड अर्बन डेवलपमेंट अथोरिटी एवं एमडीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन्टिग्रेटेड सिस्टम एवं डाटा शेयर के संबंध में चर्चा की। उपाध्यक्ष सोनिका ने कहा कि लोगों को असुविधा न हो इस प्रकार की कार्य प्रणाली विकसित की जाए। उन्होंने एनडीडीए के ऑनलाइन डेसबोर्ड का भी निरीक्षण कर सिंगल विंडो सिस्टम की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि एमडीडीए में भवन के लिए आवेदक और स्वामियों द्वारा आवेदित नक्शे के आवेदन किस स्तर किस कारण से लंबित है की भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में बताया गया कि अधिकतम प्रकरणों में आर्किटेक्ट के स्तर पर भी नक्शे लंबित रहते है। जो एमडीडीए में ही लंबित दिखाए जाते है। उपाध्यक्ष ने एमडीडीए में पंजीकृत आर्किटेक्ट की बैठक बुलाकर कार्यों में तेजी लाए जाने के लिए उनका भी समय सीमा तय करने के निर्देश दिए। यह निर्देश दिए कि 500 वर्गमीटर तक के भूखण्ड के लिए माॅडल नक्शे बनाए जाए ताकि आवेदकों को ऑनलाइन माध्यम से एमडीडीए द्वारा स्वीकृत नक्शे के आधार पर नक्शा पास कराने में समय न लगे। इस मौके पर सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, उत्तराखण्ड हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथोरिटी से पीसी दुमका, वरिष्ठ वित्त अधिकारी एमडीडीए स्मृति खण्डूरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *