पैदल मार्च निकाल भाजयुमो ने किया झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

देहरादून। झारखंड में पेट्रोल छिड़कर 16 वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने पैदल मार्च निकालकर झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने आरोपी को फांसी सजा दिलाने की मांग की है। गुरुवार को भाजपाई सालावाला में एकत्र हुए। यहां से दिलाराम चौक तक मार्च कर झारखंड का सरकार का पुतला फूंका। भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा बेटियों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। इस मौके पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भावना चौहान, पार्षद भूपेंद्र कठैत, योगेश घाघट, सुरेंद्र राणा, महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला, संजय नौटियाल, मंजीत रावत, निरंजन डोभाल, मंसूर खान, शाजिद खान, जपनीत, अमित थापा, अमित कुमार, कौश्तव, सत्यम, दीपक सकलानी, अंजू कारगी, रवि शर्मा, कमल थापा, अंकित जोशी, अमोल डोभाल, ज्योति कोटियाल, काजल सूद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *