स्कूल से जल निकासी की व्यवस्था करें
रुड़की। आम आमदी पार्टी के पदाधिकारी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलड़ी पहुंचे। आप का कहना है कि स्कूल की दीवार से सटे क्षेत्र में जल भराव हो रखा है। स्कूल प्रांगण में बदबूदार पानी भरा रहता है। इसे ठीक करवाए जाने की मांग की। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष और रुड़की जिला प्रभारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में आप के पदाधिकारी बुधवार को स्कूल पहुंचे। बताया कि स्कूली की दीवार से सटे क्षेत्र में जलभराव होने से यह कभी भी भरभराकर गिर सकती है। ऐसा होने से बच्चों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो सकता है। बताया कि परिसर में भी पानी भरा है। जिससे जल जनित रोग की चपेट में बच्चे आ सकते हैं। प्रशासन और शिक्षा विभाग से पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम बनाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा लक्ष्मी सोनकर, कलियर विधानसभा अध्यक्ष राव तनवीर, सुनील कुमार, जुनैद आदि मौजूद रहे।
