रजवाहे से शव बरामद

रुड़की। रजवाहे से पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि नगला चीना से होकर गुजरने वाले रजवाहे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव अटका हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर शिनाख्त कराने का प्रयास किए। लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि व्यक्ति की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच होगी। शव रजवाहे में कहां से आया है इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *