कर्मचारियों ने लगाया रेल अधिकारियों पर तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप

देहरादून। नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन कर धरना दिया। आक्रोशित कर्मचारियों ने रेल अधिकारियों पर तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप लगाया। चेताया कि यदि अधिकारियों ने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मंगलवार को कर्मचारी रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए। यहां रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद धरने पर बैठे। शाखा सचिव उग्रसेन सिंह ने कहा कि रेल अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। देहरादून के कर्मचारियों को बरेली और बरेली के कर्मचारियों को देहरादून का ट्रांसफर किया जा रहा है। जिन कर्मचारियों के रिटायरमेंट के छह महीने बचे हैं, उनको ट्रांसफर किया जा रहा है। इससे न केवल कर्मचारी परेशान हो रहे हैं, बल्कि रेलवे को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है। पद रिक्त होने के बाद बावजूद कर्मचारियों का प्रमोशन नहीं किए जा रहा हैं। रेलवे कॉलोनी में पानी की विकट समस्या है। कई बार डीआरएम को भी समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही, जिस पर कर्मचारियों को मजबूर होकर धरना देना पड़ा। अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन करेंगे। धरने पर सहायक सचिव राजेंद्र राठी, तेजेंद्र सिंह, नरेश कुमार, राजेंद्र सिंह मेहरा, नरेश गुरुंग, मनोहर लाल, शोभाराम, प्रदीप सैनी, धनीराम, गंगा चरन, विक्रांत सिंह, कुलदीप रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *