शिक्षक समन्वय समिति ने आंदोलन की रणनीति बनाई

देहरादून। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति गोल्डन कार्ड समेत विभिन्न मुद्दों पर आंदोलन करेगी। देहरादून में लोनिवि मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के संघ भवन में मंगलवार को समिति की बैठक में आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान समिति के मुख्य संयोजक देहरादून सुभाष देवलियाल ने बताया कि देहरादून के समस्त कार्यालयों में एक सितंबर से 15 सितंबर तक गेट मीटिंग कर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा, जिसके बाद आंदोलन शुरू होगा। मौके पर सोमवीर सिंह, दीपचंद्र बुडलाकोटी, आरपी जोशी, मुकेश बहुगुणा, रवींद्र चौहान, मुकेश ध्यानी, सुनील ढौढियाल, एमआर खंडूड़ी, सुंदर लाल आर्य, राजेंद्र प्रसाद थपलियाल, उर्मिला, यमुना प्रसाद, दीपक कुमार, दीपक नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *