निशुल्क नेत्र शिविर में हुए 85 मरीजों के मोतियाबिंद  ऑपेरशन

चम्पावत।  हरेला क्लब के दो दिनी निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन हुआ। शिविर में 85 मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए। क्लब अध्यक्ष डीडी भट्ट ने बताया कि शिविर में 250 लोगों की जांच की। खटीमा के डॉ.डीएस नेगी और डॉ.टीडी रखोलिया ने ऑपरेशन किए। आयोजन में डॉ.दीप्ति जोशी, राजवीर सिंह, धमेंद्र चंद, सुमन वर्मा, सुनीता गहतोड़ी, शांति भट्ट, गीता तिवारी, जानकी कठायत, पदमा पोखरिया, रेवती जुकरिया, पुष्पा मुरारी, हंसा जोशी, नीलम भट्ट, पुष्पा गड़कोटी, गीता तिवारी, ज्योत्सना खर्कवाल, हेमा जोशी, पुष्पा यादव, शंकर भट्ट, भुवन जोशी, अनिल गड़कोटी, अजय गुरुरानी, राजेंद्र खर्कवाल ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *