भर्ती घपलों पर कांग्रेस ने किया सरकार का पुलता दहन

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ। जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूकेएसएसएससी और विधानसभा की भर्तियों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सरकार का पुलता दहन किया। एस्लेहाल चौक में कांग्रेसियों ने एकत्र होकर प्रदर्शन् किया। गोगी ने कहा कि चुनावों में युवाओं से रोजगार का वादा करने वाली सरकार अपने चेहतों को बैकडोर एंट्री दे रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली हो रही है। प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में भर्ती प्रकरण की सीबीआई जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, उपेन्द्र थापली, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, पूरण सिंह रावत, विपुल नौटियाल, मोहन जोशी, जगदीश धीमान, प्रमोद गुप्ता, अल्ताफ, पार्षद जितेन्द्र तनेजा, मोहित ग्रोवर, सुमित्रा ध्यानी, संगीता गुप्ता, कोमल बोहरा, आशा मनोरमा शर्मा, लक्की राणा, अजीत शर्मा, अनूप पाासी, फारूख, सोनू हसन, दिनेश कौशल, प्रमोद मुशी, देवकी बिष्ट, एचबी थापा, विरेन्द्र पंवार, सकील मंसूरी, अभिशेक तिवारी, रोबिन त्यागी, विनीता प्रसाद भट्ट, देवी भाई, राम बाबू, संजय भारती, मेहताब, टिवंकल अरोड़ा, कासिफ, देवेन्द्र सिंह, अशोक शर्मा, हरेन्द्र बेदी, कनक पाल, शोबी हसन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *