सूकर पालन इकाई लगाने हेतु महिला लाभार्थी आवेदन 20 अगस्त तक जमा करें

झांसी।
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा0 योगेन्द्र सिंह तोमर ने अवगत कराया है कि पशुपालन विभाग द्वारा रुरल बैकयार्ड सूकर पालन योजनान्तर्गत (केन्द्रांश 60 प्रतिशत, राज्यांश 30 प्रतिशत़लाभार्थी 10 प्रतिशत) सूकर पालन इकाई की स्थापना हेतु 30 सामान्य वर्ग तथा 05 अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला लाभार्थियों का चयन किया जाना है। प्रति इकाई की लागत 21 हजार रूपये है, जिसमें से 10 प्रतिशत यानि रू 2100 लाभार्थी अंश होगा जो चयनित लाभार्थी द्वारा उपलब्ध कराये गये अपने बैक खाते में जमा करना अनिवार्य होगा। योजनान्तर्गत प्रति इकाई लागत 01 नर वयस्क सूकर रू 5000/-प्रति सूकर, 03 मादा सूकर  (रू 4000/-प्रति सूकर) कुल धनराशि लागत 12 हजार रुपये, बीमा, परिवहन तथा बर्तन आदि पर व्यय, औषधि, पोषक तत्व तथा कृमिनाशक दवापान सहित कुल 21 हजार की धनराशि निर्धारित की गयी है।मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने बताया कि इस योजनान्तर्गत बी0पी0एल0 कार्डधारक, भूमिहीन महिला एवं विधवा, निराश्रित दिव्यांग महिला का ही चयन किया जायेगा। महिला लाभार्थी का चयन एनएलएम की गाइडलाइन के अनुरुप गठित समिति द्वारा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *