समस्याओं के समाधान को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री दिया ज्ञापन

हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएँ के पदाधिकारियों प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा, प्रदेश उपाध्यक्ष नेलसन अरोड़ा, प्रदेश महामन्त्री सुनील अधिकारी, जिला अध्यक्ष देहरादून गुरुप्रसाद गोदियाल, जिलामंत्री त्रिभुवन पाल, प्रदेश संगठन सचिव विपिन नेगी, सतीश, प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण सिंह, नवीन शर्मा ने राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का निस्तारण किए जाने की मांग की।  प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा, उपाध्यक्ष नेलसन अरोड़ा, महामन्त्री सुनील अधिकारी, जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद गोदियाल, मंत्री त्रिभुवन पाल ने मुख्यमंत्री को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांगों से अवगत कराते हुए कहा कि लेब सहायक, डार्करूम सहायक, ओटी सहायक के पदों पर आईपीएचएस मानकों के तहत पदोन्नति की जाए। नर्सेज संवर्ग की भांति मरीजो के संपर्क में रहने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी पोष्टिक आहार भत्ता दिया जाए। कोविड महामारी में कार्य करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मियों, ठेका सफाई कर्मियों, संविदा उपनल, एनएचएम, पीआरडी कर्मियों को प्रोहत्साहन भत्ता जो अभी तक नहीं मिला है, का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए। संगठन के पदाधिकरियों ने कहा कि इसके पूर्व भी मांगों से अवगत कराए जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारी नेताओं को आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *