निराश्रित बच्चों का जीवन सुधारेगा उत्तरायण फाउंडेशन

अल्मोड़ा।

नेशनल हार्ट नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के सहयोग से उत्तरायण फाउंडेशन निराश्रित बच्चों का जीवन सुधारेगा। इसके लिए निराश्रित बच्चों और प्रभावित बच्चों को जीवन सहयोग निधि देने के लिए नई दिल्ली बुलाया गया है। बाल कल्याण समिति और बालिका निकेतन के अधिकारियों ने बच्चों को दिल्ली नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट पहुंचाया।
दरअसल उत्तराखंड फाउंडेशन कोरोना काल में निर्धन, व सामाजिक कारणों से प्रभावित बच्चों को गोद लेने की योजना बनाई है। अमन संस्था के प्रयासों से बाल कल्याण समिति व महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से इस प्रकार के बच्चों का चयन किया गया। प्रथम फेज 10 बच्चों का चयन किया गया। बाल कल्याण समिति की नीलिमा भटट ने बताया कि बाल विकास अधिकारी के साथ दिल्ली जाकर बच्चों की व्यवस्था का जायजा लिया। जिसके बाद नेशनल हार्ट इंस्टटीयूट की व्यवस्था व योजनाओं से संतुष्ट होकर बच्चों को उन्हें सौंपने का निर्णय लिया। इधर नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के प्रमुख डॉ. ओपी यादव ने अल्मोड़ा आकर इन बच्चों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *