ईसीएचएस भवन शहर के नजदीक बने

 

पौड़ी। पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व राइफलमैन भगवान सिंह पंवार के निधन पर शोक जताया गया। पौड़ी में आयोजित बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि पौड़ी में सरकार द्वारा ईसीएचएस भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। उसके लिए एसडीएम पौड़ी ने कोट ब्लाक में एक भूमि का स्थान चयनित किया है जोकि मंडल मुख्यालय से काफी दूर है। कहा कि कोट ब्लाक में ईसीएचएस का भवन बनने से श्रीनगर, थलीसैंण, चौबटटाखाल व अन्य दूरस्थ क्षेत्रों के पूर्व सैनिकों को आवाजाही करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने ईसीएचएस भवन के लिए पौड़ी के तीन किमी के दायरे में जमीन उपलब्ध करवाए जाने की मांग उठाई। बैठक में संगठन के अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, सचिव राजेंद्र सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह रावत, मदनमोहन कठैत, बकुल रावत, ओपी काला, बिमल सिंह नेगी, रघुवीर पटवाल, कुलदीप सिंह नेगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *