जौनसार बावर के डेढ़ दर्जन मार्ग मलबा आने से मार्ग रहे बंद

विकासनगर। जौनसार बावर क्षेत्र के मोटर मार्गों पर मलबा आने से यातायात व्यवस्था बंद रहने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को भी डेढ़ दर्जन मार्गों पर पहाड़ियों का मलबा आने से मार्गों पर यातायात व्यवस्था ठप रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जौनसार बावर में सड़कों की स्थिति लगातार बद से बदतर होती जा रही है। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। रविवार को को सत्रह मार्गों पर पहाड़ियों पर हुए भूधंसाव के बाद मलबा आने से मार्ग बंद रहे। जिससे इन मार्गों पर दो बजे तक यातायात पूरी तरह से ठप रहा। अधिकांश मार्ग दोपहर दो बजे तक खोल दिए गये। लेकिन कई मार्गों को खोलने में देर शाम तक का समय लग गया। बंद पड़े मार्गों में त्यूणी-पुरोला – नौगांव मोटर मार्ग, मरलऊ-बडोडा, खारसी, कोटी -कनासर- रजाणू, क्यारापुर साहिया, माखटी-पोखरी-ककनोई, विसोगिलानी-जोशी गोथान, समरजैन मोटर मार्ग, कालसी -चकराता, निचिया – पिहानी, शंभू की चौकी-पंजिया, सूर्यो बांजरा, साहिया -मसराड, डिमिच मोटर मार्ग, गडोल -सकरौल,ध्वैरा -देऊ मोटर मार्ग पर मलबा आने से दोपहर तक बंद रहे। लोनिवि के ईई एमएस बेडवाल ने बताया कि दोपहर तक अधिकांश मार्ग खोल दिए गये हैं। बाकी मार्गों को देर शाम तक यातायात के लिए खोल दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *