विभाजन के दौरान हुआ नरसंहार बीती सदी का कलंकित अध्याय: कुलदीप

विकासनगर।  विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर विभाजन के दंगों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही मुख्य बाजार में विभाजन की विभीषिका विषय पर फोटो प्रदर्शनी लगाई गई
प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि भारत का विभाजन एक सोची समझी रणनीति थी। इस विभाजन के दौरान हुआ नरंसहार बीती सदी का कलंकित अध्याय है। कहा कि विभाजन के दौरान करोड़ों लोगों को बेघर होना पड़ा था, जबकि इतने ही लोगों ने अपनी जान गंवाई। विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस मनाना इस नरसंहार में मारे गए लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि है। स्मृति दिवस के माध्यम से आने वाली पीढ़ी भी देश के विभाजन के काले अध्याय से परिचित होती रहेगी।भारत का प्रत्येक नागरिक मारे लोगों और उनके परिजनों के प्रति हमेशा सच्ची संवेदना रखता है। प्रदर्शनी में लगे चित्रों के माध्यम से विभाजन के दौरान हुए नरसंहार और अन्य घटनाओं को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अरुण मित्तल, मंडल अध्यक्ष गौरव चावला, विरेंद्र सिंह बॉबी,, धीरेंद्र पटवाल, मोहित शर्मा, धनदेश उनियाल, दिनेश कौशिक, राकेश अमोली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *