ग्राम पंचायत बगहा में पंचायत चुनाव को लेकर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
बीकेटी, लखनऊ,
बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बगहा के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को पंचायत चुनाव को लेकर उपजिलाधिकारी डा० शुभी काकन की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।इस दौरान बैठक में तहसीलदार विवेकानंद मिश्रा,एसओ जितेंद्र प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।बैठक में पंचायत चुनाव को शांति शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के अफसरों को निर्देशित करने के साथ ही बैठक में मौजूद लोगों को एसडीएम ने बताया कि ग्राम प्रधान ऐसा चुनों कि जो गांव का विकास कर सके, ना कि जो गांव में विकास कार्यों के नाम पर गांव में सरकार द्वारा भेजी गई धनराशि को ही खा जाए।साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि इस समय देश में कोरोना महामारी एक बार फिर से तेज़ी से फैल रही है।इसलिए सभी लोग कोरोना की जांच अवश्य कराएं।कोरोना से बचने के लिए मास्क जरूर लगाएं व सोशल डिस्टेंसिग का भी पालन करें। और जो टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उसके तहत टीकाकरण अवश्य करवाएं। उक्त बैठक में वैभव प्रताप सिंह नेता बीजेपी, अनुराग सिंह,कुलदीप प्रधान गढ़ा, सौरभ प्रधान जमखनवा ,श्रीकांत लोधी प्रधान करौंदी,जगदीश यादव सदस्य जिला पंचायत , दिल बहादुर लोधी करौंदी, मुकेश कुमार सहित करौदी,जमखंनवा,गाढ़ा दुघरा,अकड़ियाकला सहित अन्य गांवों के गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि मौजूद र
