लोहिया ओपीडी में दिखाने को देने होंगे 1200 रुपये शुल्क -मरीजों व तीमारदारों को कराना होगा कोविड-19 जांच

लखनऊ
डा.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान में आज से ओपीडी में दिखाने के लिए आने वाले मरीजों व तीमारदारों को कोविड-19 जांच से गुजरना होगा जिसका संस्थान ने 600रू शुल्क निर्धारित किया है।जिसमें मरीजों व तीमारदारों को बारह सौ रू खर्च करने होंगे वहीं मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि जिला चिकित्सालय या सीएचसी,पीएचसी में 72 घंटे की कोविड-19 जांच रिपोर्ट दिखाने पर नहीं देने होंगे कोरोना जांच के रूपये ,सस्ंथान जांच रिपोर्ट के आधार पर इलाज की सुविधा प्रदान करेगा।बताया गया कि इमर्जेंसी में आने बाहर से आने वाले लोंगो को कोविड-19 जांच के लिये इन्तजार नहीं करना होगा ।उन्हें संस्थान अपने आधार से इलाज की सुविधा प्रदान करेगा जिससे मरीजों को कोरोना जांच के लिए इन्तजार में बेहतर इलाज देने के उदेश्य से उन्हें संस्थान इमर्जेंसी में आने वाले मरीजों को संस्थान फ्री सुविधा प्रदान करेगा जिससे मरीजों के इलाज बेहतर मिल सके ।
बाक्स :-डा.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान के प्रवक्ता श्रीकेश सिंह ने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों व तीमारदारों  को कोविड-19 की जांच के लिये 1200 यानी कि छह सौ रू मरीज का और छह सौ रू.तीमारदार का देय  निर्धारित किया गया है।कहा  72घंटे के अन्तर्गत किसी भी जिला चिकित्सालय या सीएचसी,पीएचसी की जांच रिपोर्ट दिखाने पर निर्धारित शुल्क देय नहीं होगा । बताया कि इमर्जेंसी में आने वाले मरीजों को कोई जांच शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *