सोशल बलूनी की प्राकाम्य ने तलवारबाजी में जीता गोल्ड
देहरादून। राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की छात्रा प्राकाम्य कोठारी ने दस वर्ष आयु वर्ग के सैबर मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता है। महाराष्ट्र के नासिक में महाराष्ट्र तलवारबाजी संघ के तत्वावधान में नासिक जिला तलवारबाजी संघ द्वारा आयोजित पांचवी राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम मैनेजर आदेश डबराल ने बताया कि फाइनल में प्राकाम्य ने महाराष्ट्र की श्रेया को 15-05 से हराकर गोल्ड मैडल जीता। उत्तराखंड तलवार बाजी संघ अध्यक्ष विपिन बलूनी ने प्राकाम्य व उनके कोच प्रदीप को बधाई दी है। उत्तराखंड ओलाम्पिक संघ कोषाध्यक्ष महेश जोशी, देहरादून कबड्डी संघ अध्यक्ष विमल डबराल ने भी बधाई दी है।
