जिला फुटबाल लीग में शिवालिक एफसी, गढ़वाल स्पोटिंग ने जीते मैच
देहरादून। 77वीं लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग में अधोईवाला एफसी व महेन्द्रा ब्वॉयज़ एफसी ने आपस मे अंक बाटे, अन्य मैचों में शिवालिक एफसी ने देहरा इलेवन एफसी को 2-1 और गढ़वाल स्पोर्टिंग ने जिप्सी यंग्स का 3-2 से हराया। पवेलियन मैदान में चल रही प्रतियोगिता में रविवार को खेले गये पहले मैच मे महेन्द्रा ब्वॉयज़ के नितिन ने 57वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढत दिलाई, लेकिन अगले ही मिनट मे अधोईवाला एफसी के अतुल न गोलकर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनों ही टीमों ने बढत बनाने की कोशिश में जुट गई। इसी बीच अधोईवाला के खिलाड़ी नितिन बुटोला को लाल कार्ड दिखाया गया। अन्त में मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरा मैच शिवालिक एफसी व देहरा इलेवन एफसी के बीच हुआ। खेल के 21वें मिनट में शिवालिक एफसी के फारवर्ड सिद्धार्थ थापा ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 28वें मिनट में मौहम्मद ने गोल दाग बढ़त 2-0 कर दिया। 58वें मिनट में देहरा इलेवन एफसी के फारवर्ड अमन बिष्ट ने गोल दाग स्कोर 2-1 कर दिया। इसके साथ ही शिवालिक एफसी ने मैच 2-1 से जीत लिया। तीसरा मैच दून ईग्लस एफसी व एफसी कासा राजावाला के बीच हुआ। तेज गति से शुरू हुए मुकाबले में 21वें मिनट में दून ईग्लस के फारवर्ड संदीप थापा ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। 29वें मिनट में संदीप थापा ने एक और गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। दून ईगल्स के फारवर्ड अंकित ने 68वें मिनट मे गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। निर्धारित समय तक यही स्थिति रही।
