उत्तराखंड में कोरोना के 158 नए केस, एक की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 158 नए मरीज मिले हैं। जबकि 160 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसके साथ एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1,895 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 9.33 है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 99,875 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 94,137 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 94.25% है। वहीं, इस साल अब तक 300 मरीजों की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटे में देहरादून में 100 कोरोना केस मिले हैं। वहीं, हरिद्वार में 9, नैनीताल में 16 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि, अल्मोड़ा में 2, पौड़ी में 1 केस मिले हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ में 1, रुद्रप्रयाग में 1, टिहरी में 9, उधम सिंह नगर में 7 और उत्तरकाशी में 1 मरीज मिले हैं।
वैक्सीनेशन: प्रदेश में रविवार को 5,589 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 86,33,173 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 15 से 17 साल तक के 4,49,200 बच्चों को दोनों डोज और 12 से 14 साल के 2,80,462 बच्चों को दोनों डोज लग चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *