बारिश में सड़कों किनारे डंप निर्माण सामग्री से बढ़ी परेशानी
देहरादून। दून शहर के विभिन्न इलाकों में बुधवार को भी तेज बारिश हुई। इस बीच शहर में ईसी रोड, डीएल रोड, सह्रधारा समेत कई इलाकों में सड़क किनारे डंप पड़ी निर्माण सामग्री की वजह से वाहन चालकों, राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट समेत अन्य योजनाओं का काम बुधवार को भी ठप रहा। आधे अधूरे कार्यों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं बंजारावाला क्षेत्र में पेयजल और सीवर लाइनों के लिए की गई सड़कों की खुदाई सभी के लिए परेशानी का सबब बन गई है। राजपुर रोड भी स्थिति बदहाल नजर आई।
