कांग्रेस ने स्मृति ईरानी के दून दौरे का किया विरोध, लगाए ‘गो बैक’ के नारे

देहरादून। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज देहरादून दौरे पर हैं। उनके दौरे के विरोध में कांग्रेस की महिलाओं ने राज्य अतिथि गृह बीजापुर के बाहर चूड़ियां लहराते हुए काले दुपट्टे लहराते हुए विरोध किया।  इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री समृति ईरानी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपीए शासनकाल में जब थोड़ी सी महंगाई बढ़ती थी तो समृति ईरानी सड़कों पर उतरकर चूड़ियां लहराती थीं। लेकिन अब पूरे देश में महंगाई चरम पर हैं, ऐसे में एक महिला होने के नाते स्मृति ईरानी चुप बैठीं हैं। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा वे स्मृति ईरानी के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को यह चूड़ियां भेजना चाहती हैं। बीजापुर गेस्ट हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रही कांग्रेस की महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इस दौरान कांग्रेस महिलाएं स्मृति ईरानी गो बैक के नारे लगाते हुए दिखाई दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *