पुरोला में भारी बारिश से कई मार्ग बंद

उत्तरकाशी। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से मोरी-त्यूणी-आराकोट-रोहडू मोटर मार्ग पर जगह-जगह मलबा आने से रातभर आवाजाही ठप रही। सुबह जेसीबी से मलबा हटाकर मार्ग को खोला गया। आराकोट चिवां मार्ग मलबा आने से बंद पड़ा है। वहीं आराकोट- चिंवा, डगोली-मौण्डा मोटर मार्ग के साथ ही गांव के कई पैदल संपर्क मार्गों में भारी मलबा आने से आवाजाही बंद है। आराकोट चिवां मार्ग पर मलबा आने से जागटा के पास पूरी तरह मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं बरनाली-गोकुल, चिंवा ब्लावट, मौण्डा व दुचाणु-किरानू मोटर मार्ग व भी बंद है। गुरुवार की रात को भारी बारिश से आराकोट क्षेत्र के अधिकांश आंतरिक मोटर व पैदल मार्गों पर मलबा आने व बंद होने से जगह-जगह सेब के दर्जनों ट्रक फंसे हैं। क्षेत्र के उद्यानपति किशोर सिंह, हरीश चौहान, विजयपाल रावत, प्रदीप चौहान आदि ने बताया कि रातभर जारी बारिश से आराकोट क्षेत्र के टिकोची, चिंवा, बालचा, मौण्डा, दुचाणु, किराणु, बरनाली, जागाटा, बलावट आदि उपरी सेब बागीचों को जोड़ने वाले पैदल-सड़क मार्गों में मलबा आने से भारी नुकसान हुआ है। सड़कों व रास्तों के जगह जगह क्षतिग्रस्त होने से सेब के दर्जनों ट्रक फंसे हैं। सड़क न खुलने से बागवानों को नुकसान का डर सता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *