उर्दू शिक्षा के उन्नयन पर मिला राउप्रावि कुणखेत के सहायक अध्यापक को पुरस्कार

चमोली

उर्दू शिक्षा के उन्नयन में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए राउप्रावि कुणखेत के सहायक अध्यापक नौशाद आलम को राष्ट्रीय स्तर पर उर्दू शिक्षक सम्मान मिला है। गत दिनों देश की राजधानी दिल्ली में गालिब एकेडमी में कौमी उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ के तत्वाधान में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवेई, नारसन- हरिद्वार के शिक्षा अधिकारी डॉ. मेराज खान की उपस्थिति में कौमी उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वासिल अली ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षक नौशाद आलम को वर्ष 2011 में भारत की जनगणना में विशेष योगदान देने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। दिल्ली से लौटने पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने गैरसैंण पहुंचने पर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *