एसडीएम ने किया सरकारी गल्ला गोदाम बड़कोट का निरीक्षण, चावलों के सैम्पल जांच को भेजे 

उत्तरकाशी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी ने शुक्रवार को सरकारी गल्ला गोदाम बड़कोट का निरीक्षण कर गोदाम में रखे चावलों की जांच की। इस दौरान एसडीएम ने गोदाम में रखे खराब चावलों का सैंपल लिया और जांच लिए भेज दिए। बता दें कि यमुनाघाटी में खाद्य ,नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा गरीबों को मिलने वाले खराब चावलों के थमने का सिलसिला थमा नहीं है। गत 22 मार्च को चार ट्रकों की खेप पकड़ने से हुए हड़कंप के बाद दो ढाई महीने बेहतर क्वालिटी के चावल कार्ड धारकों को जरूर मिले। परन्तु कुछ दिनों से पुनः खराब चावल के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जिसकी जानकारी मिलते ही सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को कार्यवाही की मांग की। इधर पर्यटन ,लोनिवि व पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज ने मामले का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी को जांच करने के निर्देश दिए। जिसके बाद उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी ने बड़कोट गोदाम और सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान में छापामारी कर खराब चावलों की सैंपलिंग कर विभागीय अधिकारी को गुणवत्तापूर्ण चावल आम उपभोक्ताओं को दिये जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *