अल्मोड़ा जिले में दो ग्रामीण मोटर मार्गों में यातायात ठप
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले भर में रुक-रुक बारिश का दौर जारी है। वहीं बारिश के चलते मलबा आने से दो ग्रामीण मोटर मार्गों में यातायात ठप पड़ गया है। जिससे लोगों को आवागमन मे परेशानी झेलनी पड़ रहीं है। इधर बीते 24 घंटों में सोमवार सुबह आठ बजे तक सबसे अधिक भिकियासैंण में 27 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा जिला मुख्यालय में 0.6 एमएम, सोमेश्वर में 11.8 एमएम, बारिश दर्ज की गई। इधर बारिश के बाद कोसी नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है।
